ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा तीज का त्योहार, महिलाओं ने पति के...

हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा तीज का त्योहार, महिलाओं ने पति के लंबी उम्र की कामना की

09-Sep-2021 08:38 PM

NALANDA: अखंड सौभाय का पावन पर्व हरतालिका तीज आज पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा की। सुहागन महिलाएं सुखी दांपत्य जीवन और पति की लंबी उम्र के लिए तीज का निर्जला व्रत रखी हैं। नालंदा के बिहारशरीफ में भी तीज का पर्व श्रद्धापूर्वक मनायी गयी।


महिलाओं ने पति के दीर्घायु होने कामना की। सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर शिव,गौरी और गणेश की पूजा अर्चना कर न केवल अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की बल्कि अपने पूरे परिवार के सुख समृद्धि की भी कामना की l 


सबसे कठिन व्रतों में से एक हरतालिका तीज की पूजा में सुहाग की सामग्री की प्रमुखता होती है। हरतालिका तीज व्रत का धार्मिक दृष्टि से खासा महत्व बताया जाता है। हरतालिका तीज व्रत के दिन महिलाएं निराहार और निर्जल व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से भाग्य में वृद्धि होती है। सुहागिन महिलाएं आज के दिन सोलह श्रृंगार करती हैं।