ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / HAM को विधान परिषद में एक सीट देगी BJP, बोले सम्राट चौधरी ......

HAM को विधान परिषद में एक सीट देगी BJP, बोले सम्राट चौधरी ... मांझी ने इतना कुछ किया तो...

27-Feb-2024 10:03 AM

By First Bihar

PATNA : भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की उपस्थिति में हुई बैठक में विधान परिषद में भाजपा कोटे की रिक्त हो रही सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। ऐसी जानकारी निकल कर समाने आ रही है कि इस  बैठक के बाद प्रदेश चुनाव समिति ने करीब दर्जन भर संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार की है। वहीं,  इस दौरान सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि विधान परिषद में एक सीट हम पार्टी को दिया जाएगा।


दरअसल, सम्राट चौधरी ने कहा कि - जीतन राम मांझी ने पार्टी के लिए इतना कुछ किया तो उनके लिए हमलोग एक सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। हम पार्टी को एक सीट दिया जाएगा। यानि संतोष सुमन फिर से विधान पार्षद बनेंगे। वर्तमान में संतोष सुमन बिहार सरकार में मंत्री हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव में कितनी सीट मिलेगी इसपर अभी चर्चा नहीं है। 


मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में विधान परिषद का चुनाव होना है। चुनाव को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बिहार में विधान परिषद के 11 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। अंकगणित के लिहाज के भाजपा के खाते में चार सीटे जाने वाली है। पार्टी तीन नेताओं को विधान परिषद चुनाव में मैदान में उतारेगी और तीसरी सीट पर संतोष सुमन उतरेंगे। 


आपको बताते चलें कि, चुनाव आयोग के तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, विधान परिषद की रिक्त होनेवाली सीटों पर 4 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसको लेकर नामांकन की आख़िरी तिथि 11 मार्च तय की गई है। उसके अगले दिन यानी 12 मार्च नामांकन की जांच होगी और इसके दो दिन बाद 14 मार्च को नामांकन वापिस लिए जाएंगे। इसके बाद 21 मार्च को इसके लिए चुनाव की तारीख तय की गई है। इसी दिन देर शाम तक चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।