हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
21-Nov-2019 07:31 PM
HAJIPUR : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां हाजीपुर जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. साथ ही सोनपुर मेले को तीन दिनों के अंदर बम से उड़ा देने की धमकी देनेवाला एक पोस्टर भी सामने आया है. जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. हाजीपुर जंक्शन और शहर के साथ सोनपुर मेले की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. जिला पुलिस और जीआरपी को अलर्ट पर रखा गया है.
समाहरणालय गेट के पास धमकी भरा एक पोस्टर कोचिंग जा रहे स्टूडेंट को मिला. उस पर्ची पर 'जिहाद, जिहाद, जिहाद' और देशद्रोही नारे लिखे गए हैं. पर्चे के ऊपर 'मो० शब्बीर को रिहा करो, नहीं तो हाजीपुर स्टेशन और सोनपुर मेला को तीन दिनों के अंदर बम से उड़ा दूंगा' लिखा हुआ है. यह परचा वायरल होते ही पुलिस में खलबली मच गई. आनन-फानन में अधिकारियों ने पुलिस और जीआरपी को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया.
हाजीपुर जंक्शन पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. स्टेशन की सभी प्लेटफार्म, रेल ट्रैक, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, पूछताछ काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर पर यात्रियों के सामानों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है. स्टेशन पर आने-जानेवाले लोगों की भी सघन तलाशी ली जा रही है.