ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / बिहार के इस ATM से निकलने लगा दोगुना पैसा, लॉकडाउन में लग गई...

बिहार के इस ATM से निकलने लगा दोगुना पैसा, लॉकडाउन में लग गई लंबी लाइन

20-May-2020 10:53 AM

HAJIPUR:  लॉकडाउन के बीच लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन हाजीपुर के एक एटीएम ने लोगों को राहत कुछ देर के लिए दे दी. एटीएम से कोई एक हजार रुपए निकाल रहा था तो उससे दो हजार रुपए मिल लगा. यह एटीएम हाजीपुर के विदुपुर का है.

लॉकडाउन में लग गई लंबी लाइन

लोगों को जैसे ही इस एटीएम के बारे में पता चला. लोग लॉकडाउन के बाद भी सैकड़ों की संख्या में पैसा निकालने के लिए एटीएम के पास जुट गए. लोगों में पैसा निकालने की होड़ मच गई. इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी. कुछ लोग बिना जरूरत के ही पैसा निकालने लगे. 

पुलिस पहुंची तो कराया बंद

जैसे ही एटीएम के पास सैकड़ों लोगों के जुटने की खबर लगी तो पुलिस पहुंची और मामला जाना तो पुलिस भी हैरान हो गई. पुलिस ने तुरंत एटीएम को बंद करा दिया. इसकी जानकारी बैंक को दी. पुलिस ने बताया कि इस एटीएम से डबल पैसा निकल रहा है. इसको बंद करा दिया गया. बैंक तकनीकि गड़बड़ी को ठीक कराएंगे. यह इंडिया वन का एटीएम है. बता दें कि इससे पहले झारखंड के कोडरमा में एक एटीएम से इस तरह से ही पैसा निकल रहा था. कोई 500 रुपए निकाल रहा था 1 हजार रुपए निकल रहा था. वहां भी तकनीकि गड़बड़ी सामने आई थी.