बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
01-Mar-2023 08:41 AM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: बेतिया में थाना हाजत से एक कैदी फरार हो गया है। कैदी के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मामला जिले के मझौलिया थाने का है। जहां मझौलिया थाने के हाजत से एक कैदी फरार हो गया है। हाजत से फरार कैदी की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया चौक निवासी मोहम्मद हारून के 27 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद मियां के रूप में की गई है।
मामले में इंस्पेक्टर सह मझौलिया थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया ने कि सोमवार रात थाना क्षेत्र के जौकटिया गांव से मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया गया था। जो मंगलवार देर शाम ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को चकमा देकर हाजत से फरार हो गया है। हाजत से फरार मोहम्मद शहीद के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हाजत में बंद कैदी मोहम्मद शहीद शौच करने के बहाने ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया है। चकमा देकर फरार हुआ है। मामले में चौकीदार के बयान पर मोहम्मद शहीद के ऊपर एफ आई आर दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था।बता दें कि मोहम्मद शहीद को ग्रामीणों ने उसके प्रेमिका के घर में आपत्तिजनक की स्थिति में पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद मझौलिया पुलिस को सौंप दिया था। मंगलवार दोपहर मोहम्मद शहीद के प्रेमिका के ससुर के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मोहम्मद शहीद को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि मोहम्मद शहीद मंगलवार देर शाम मझौलिया थाने के हाजत से चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया है। जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।