ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / हादसों का मंगलवार: औरंगाबाद में सड़क हादसे में 4 की मौत

हादसों का मंगलवार: औरंगाबाद में सड़क हादसे में 4 की मौत

14-Feb-2023 04:29 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: मंगलवार का दिन औरंगाबाद जिले के लिए काफी अमंगल भरा रहा। जहां दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सदर अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना को लेकर परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप की है जहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दोनो की मौत हो गई।घटना इतना दर्दनाक था कि मृतकों की बाइक लगभग दो किलोमीटर तक एनएच 19 पर घसीटती रही और ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।मृतक युवकों में एक की पहचान डेहरी ऑन सोन निवासी संजय चौधरी के रूप में की गई है।जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है।


संजय अपने सहयोगी के साथ शिवगंज अपने ससुराल किसी की परीक्षा दिलाने आ रहा था लेकिन ससुराल पहुंचने से पहले संजय एवं उसके सहयोगी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते आस पास लोगो की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई।घटना के बाद से ओवरब्रिज पर एक घंटा तक जाम रहा।स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया।


वही दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के समीप मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे ट्रक बाइक की टक्कर में दो की मौत हो गई।मृतकों की पहचान अंकोरहा थाना क्षेत्र के तपेश्वर पाल के पुत्र संतोष पाल एवं अवधेश शर्मा के पुत्र चंदन शर्मा के रूप में की गई है।बताया जाता है कि संतोष एवं चंदन अंकोरहा से मदनपुर किसी काम से जा रहे थे लेकिन भेड़िया गांव के समीप एक ट्रक उन्हे रौंदते हुई निकल गयी।


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया मगर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने चंदन शर्मा को मृत घोषित कर दिया जबकि संतोष की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।इलाज के लिए ले जाए जाने के क्रम में संतोष की मौत हो गई।इधर दोनो की मौत के बाद परिजनों की रो रोकर बुरा हाल है।