Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
14-Mar-2023 10:28 AM
By First Bihar
PATNA : एच3एन2 वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने अब बिहार सहित तमाम राज्यों को एक नई एडवाइजरी जारी है. जिसके बाद बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने एच3एन2 फ्लू वायरस को लेकर अस्पतालों को अलर्ट किया है. साथ ही जिलों को जागरूकता अभियान शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं.
दरअसल, इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने सभी राज्यों के लिए एच3एन2 फ्लू वायरस से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के सुझाव दिये हैं। जिसमें लोगों को बीमारी से बचने के लिए मास्क लगाने, भीड़भाड़ वाले स्थान से दूरी बनाने, सर्दी-जुकाम होने की स्थिति में तत्काल डॉक्टरी सलाह लेने जैसे कदम उठाने को कहा गया है।
वहीं, आइसीएमआर के निर्देश के बाद सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। अस्पतालों में बेड, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के लिए भी सिविल सर्जनों से कहा गया है। फिलहाल किसी को एच3एन2 फ्लू वायरस से चिंतित होने की जरूरत नहीं, लेकिन, सावधानी जरूरी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जागरूकता अभियान शुरू किया जायेगा।
इस बीमारी को देखते हुए Patna AIIMS प्रशासन अलर्ट मोड में हो गया है. इस वायरस से बचाव के सभी इंतजाम किये गये हैं. अस्पताल प्रशासन के पास भी पूरे संसाधन उपलब्ध हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी कर आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू तैयार रखना का निर्देश जारी किया गया है. जरूरत पड़ने पर पटना एम्स में तुरंत 30 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयारी होंगे. बता दें पटना एम्स की ओर से सोमवार को इस वायरस के बारे में और बचाव से संबंधित जानकारी दी गई है.