ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस का इंजन ही खराब था, इसी लिए हुई हादसे की शिकार

गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस का इंजन ही खराब था, इसी लिए हुई हादसे की शिकार

15-Jan-2022 07:03 AM

DELHI : दो दिन पहले गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई थी और अब इस रेल दुर्घटना को लेकर नई जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि ट्रेन के इंजन में खराबी थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। ट्रेन इंजन की अधूरी फिटनेस के कारण ही गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दुर्घटना का शिकार हो गई। आपको बता दें कि दोमुहानी के पास ट्रेन ट्रैक से उतर गई थी, जिसमें कुल 9 लोगों की मौत हो गई। 


रेल हादसे में 36 यात्री घायल भी हुए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को घटनास्थल का जायजा लिया। घटनास्थल पर पटरी और दूसरे मेंटेनेंस के कामों की स्थिति पता लगाने के लिए उन्होंने बड़ी बारीकी से जांच की। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त इंजन की भी पड़ताल की गई। रेल मंत्री ने कहा है कि पहली नजर में इंजन के उपकरण में खराबी हादसे का कारण माना जा सकता है। जांच चल रही है और जल्द ही ठोस नतीजे भी सामने आ जाएंगे। 


इस हादसे से सबक लेते हुए रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को सभी लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को ट्रेन चलाने से पहले इंजन की मैनुअल जांच करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस अपनी रफ्तार के साथ ट्रैक पर दौड़ रही थी। इंजन के नीचे लगे ट्रेक्शन मोटर के गिरने के कारण ट्रेन बेपटरी हो गयी।