ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, रेप के आरोपी को बचाने के लिए 35 लाख रुपए लिया रिश्वत

05-Jul-2020 08:24 AM

DESK:  जिसके कंधे पर इंसाफ दिलाने की जिम्मेवारी थी वही बिक गयी. रेप पीड़िता  इंसाफ के लिए थाने में दौड़ती रह गयी लेकिन न्याय नहीं मिल पाया. क्योंकि इंसाफ दिलाने और केस की जांच करने वाली महिला सब इंस्पेक्टर ने आरोपियों सेे 35 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी. घूस के पैसे की एक किश्त मिल भी गयी थी.  यह मामला गुजरात के अहमदाबाद का है. 

इसको भी पढ़ें: दुल्हन और दूल्हे ने की सुसाइड, 4 दिन पहले दोनों ने की थी लव मैरिज

महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार 

रिश्वत लेने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. तुरंत आरोपी महिला सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद तीन दिन के लिए पुलिस ने अपने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पूछताछ जारी है. आरोपी महिला सब-इंस्पेक्टर श्वेता जड़ेजा अहमदाबाद की महिला पुलिस स्टेशन की इंचार्ज थी.

कंपनी के डायरेक्टर पर लगा था रेप का आरोप

दो महिलाओं ने अपने ही कंपनी के डायरेक्टर केनल शाह पर रेप का आरोप लगाया था. जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होते ही श्वेता जड़ेजा ने आरोपी से 35 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर डाली. कहा कि अगर पैसा नहीं मिला तो आरोपी के खिलाफ वह कड़ी कार्रवाई करेगी. केनल के भाई मामले को सेटल करने के लिए पहुंचा. जिसमें से 15 लाख रुपए श्वेता को मिल चुका था. बाकी पैसा बाद में देना था. लेकिन इस बीच आरोपी के भाई भावेश ने एक शिकायत पुलिस को दे दी थी. जिसकी जांच शुरू हुई तो शिकायत सही मिली. जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने श्वेता के खिलाफ केस दर्ज कराया.