मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Nov-2024 07:42 AM
By First Bihar
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। अमित शाह जब मुंबई में एक बैठक कर रहे थे तभी यह सुरक्षा चूक हुई। हालांकि,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक को बाधित करने के आरोप में 53 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित की पहचान कानपुर निवासी शक्ति प्रकाश भार्गव के रूप में हुई है।
दरअसल, आरोपीबांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स स्थित होटल में उच्च सुरक्षा वाले कार्यक्रम में प्रवेश करने के लिए फर्जी मीडिया पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था। हालांकि भार्गव के खिलाफ यह कोई नया मामला नहीं है। विवादों से उसका पुराना नाता रहा है। इस बार भार्गव ने लाल इमली मिल घोटाले को लेकर शोर मचाकर बैठक में बाधा डाली और गृह मंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए कागज फेंके। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया और उसे बैठक से बाहर ले जाकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
वहीं, अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुरुआती जांच के अनुसार, वह कानपुर में लाल इमली मिल घोटाले से संबंधित उसकी शिकायतों पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने से परेशान था। इसमें लाल इमली मिल घोटाले को लेकर शोर मचाकर बैठक में बाधा डाली और गृह मंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए कागज फेंके।
बताया जा रहा है कि, वह इस मुद्दे को लेकर लगाकार सक्रिय था, लेकिन उसे कोई संतोषजनक परिणाम नहीं मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच की रही है। कई इसका अन्य विवाद भी उसके नाम के साथ जुड़े हैं। अप्रैल 2019 में दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंकने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी मुद्दा लाल इमली को नियंत्रित करने वाली कंपनी बीआइसी में व्याप्त भ्रष्टाचार ही था।