पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
19-Nov-2019 10:27 AM
BAXAR: आधुनिक युग में जब जमाना विकास की ओर इतना आगे बढ़ गया है, महिलाओं के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है. लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐेसे हैं जिनकी मानसिकता बदलने को तैयार नहीं है. आज के जमाने में लड़की की पहचान उसके रंग से नहीं होती है, बल्कि उसके गुण और स्वाभाव से की जाती है, लेकिन फिर भी हमारे समाज के कुछ लोगों की सोच आज भी बहुत छोटी है.
मामला बक्सर का है, जहां गोरी पत्नी नहीं मिलने पर एक युवक अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता है. हद तो ये है कि उसकी शादी को दो साल हो चुके हैं, और अब जाकर वो अपनी पत्नी के डार्क कॉम्पलेक्शन पर सवाल उठाते हुए उससे अलग होना चाहता है. आरा की रहने वाली नूरसब्बा खातून ने बताया कि बक्सर के सनौवर अंसारी से उसकी शादी 25 नवंबर 2017 को हुई थी. करीब एक महीने शौहर के साथ रहने के बाद नूर कुछ दिनों के लिए अपने मायके आ गई. ससुराल वापस जाने के लिए जब पति को फोन किया गया तो उसने पत्नी का रंग काला होने की बात कहकर उसे अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया.
जिसके बाद यह मामला बिहार राज्य महिला आयोग में पहुंचा. आयोग में जब दोनों को बुलाया गया तब लड़के ने बताया कि उसे धोखे में रखकर शादी की गई थी. उसने कहा कि गोरी लड़की बताकर काली लड़की से उसका निकाह कर दिया गया. निकाह के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी काली है और इसी वजह से वह उसके साथ नहीं रहना चाहता है. वहीं नूर अपने शौहर के साथ ही रहना चाहती है. फिलहाल आयोग ने दोनों के रिश्ते को एक और मौका देते हुए दोनों को अगले महीने की 30 तारीख को बुलाया है.