Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
07-Jun-2020 01:45 PM
GOPALGANJ: भू-माफियाओं का गोपालगंज जिले में तांडव जारी है. जबरन जमीन पर कब्जा कर रहा था. जब जमीन वाले युवक ने विरोध किया तो माफियाओं ने दो युवकों को अपहरण किया और पिटाई कर अधमरा कर दिया. यही नहीं दोनों को मरा समझ सड़क किनारे फेंक दिया. यह घटना गोपालगंज के नगर थाना के बंजारी चौक के पास की है.
कोर्ट का स्टे ऑर्डर
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोर्ट से विवादित जमीन को लेकर स्टे आर्डर था. वहा भूमाफियाओं के द्वारा जबरन कंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया गया था. इसी का जब जमीन मालिकों ने विरोध किया. इसी पर दबंगों ने दो युवकों का अपहरण कर पहले उनकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उन्हें अधमरा कर गोपालगंज सीवान जाने वाली एनएच 85 के किनारे फेंककर फरार हो गए. बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. आरोपी का नाम कौशल यादव बताया जाता है. जो सीवान के बडहदिया का रहने वाला बताया जाता है.
घायल दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है. एक युवक का नाम अरशद आलम है. वह जंगलिया निवासी महबूब आलम का पुत्र है. जबकि दूसरे युवक का नाम मान अली है. वह भी नगर थाना के जंगलिया निवासी आश मोहम्मद का बेटा है. दोनों आपस में रिश्तेदार है.
जमीन पर माफियाओं की नजर
इस जमीन पर भूमाफियाओं की नजर है. जिसको लेकर पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में कोर्ट में गुहार लगायी. कोर्ट ने कोर्ट पीड़ित पक्ष के आवेदन पर विवादित जमींन पर किसी भी तरह के कंस्ट्रक्शन पर रोक लगा दिया. रोक के बावजूद आरोपी कौशल यादव ने जमीन पर काम शुरू कर दिया. इसी का विरोध करने पर पहले दोनों युवकों का अपहरण किया गया. और इसके बाद दोनों युवको को बंधक बनाकर उनकी बेरहमी दे पिटाई कर दी गयी.