ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
24-Nov-2022 12:53 PM
By MUKESH
GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना की चपेट में आए दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबनवा गांव के पास एनएच-27 पर हुई है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ दो लोग एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गई और बाइक में टक्कर मार दी। बीके सवार दोनों लोग हादसे के शिकार हो गए और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मृतक दोनों लोग मुंगेर जिले के रहने वाले है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जैसे ही लोगों को घटना की सूचना मिल रही थी मौके पर उनकी भीड़ जुटने लगी। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबनवा गांव के समीप एनएच-27 की है।