ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

गोपालगंज: 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, EVM में गड़बड़ी की उड़ा रहे थे अफवाह

गोपालगंज: 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, EVM में गड़बड़ी की उड़ा रहे थे अफवाह

03-Nov-2020 08:44 AM

GOPALGANJ:  बिहार में दूसर चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच गोपालगंज में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों पर आरोप लगा है कि वह ईवीएम में गड़बड़ी होने का अफवाह फैलाया था. जब इसकी जांच हुई तो ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं थी.

 बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र पर ईवीएम में गड़बड़ी की सुबह-सुबह अफवाह फैलाई थी. जिसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी को इसकी शिकायत की गई. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई. गोपालगंज में मतदान के दौरान ईवीएम की तस्वीर खींचने वाले एक युवक पर भी कार्रवाई हुई है. बरौली में पुलिस युवक को हिरासत में लिया.  मोबाइल जब्त कर पूछताछ कर रही पुलिस. 

94 विधानसभा सीटों पर हो रहा मतदान

विधानसभा के लिए दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. इन 94 विधानसभा सीटों पर कुल 1463 उम्मीदवारों की किस्मत मतदाता तय करेंगे.   राज्य भर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग में अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं.  राज्य भर के 41362 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 86 लाख 11 हजार 164 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. दूसरे चरण के लिए जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें 1316 पुरुष और 146 महिला उम्मीदवार के साथ-साथ एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी भी शामिल है. दूसरे चरण में कुल पुरुष वोटरों की संख्या 1 करोड़ 50 लाख 33 हजार 34 है जबकि महिला वोटर्स की संख्या 1 करोड़ 35 लाख 16 हजार 271 है.  दूसरे चरण में कुल 980 थर्ड जेंडर के वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रदेश में कुल सर्विस वोटर से की तादाद 60879 है जिसमें 57300 पुरुष और 3579 महिलाएं हैं.  पहले चरण की तरह दूसरे चरण के मतदान में भी कोविड-19 की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी बूथ पर हेल्थ टीम लगाई गई है. वोटिंग में शामिल सभी मतदान कर्मियों को हैंड ग्लव्स और सैनिटाइजर से लैस किया गया है. इसके अलावा मतदान के लिए आने वाले वोटर्स को भी हैंड ग्लव्स मुहैया कराया गया है. कोरोना पॉजिटिव वोटर्स सबसे आखिर में मतदान करेंगे.