बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
12-Nov-2020 06:07 PM
PATNA : गोपालगंज से जेडीयू के सांसद आलोक सुमन पर गंभीर आरोप लगा है. विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान उन पर अवैध तरीके से काउंटिंग हॉल में घुसने का आरोप लगा है. चुनाव आयोग ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं.
गोपालगंज डीएम से मांगी गयी रिपोर्ट
बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बालामुरूगन डी ने गोपालगंज के डीएम को पत्र लिखा है. चुनाव आयोग की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि भाकपा माले की ओर से आयोग को शिकायत पत्र दिया गया है. शिकायत पत्र में कहा गया है कि गोपालगंज के भोरे विधानसभा सीट की काउंटिंग के दौरान सांसद आलोक कुमार सुमन अवैध तरीके से मतगणना कक्ष में घुस गये. ये चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है और इस आधार पर उस क्षेत्र की फिर से मतगणना करायी जानी चाहिये.
चुनाव आयोग की ओर से गोपालगंज डीएम को पत्र भेज कर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की गयी है. आयोग ने 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट के साथ साथ काउंटिंग के समय का वीडिओ और सीसीटीवी फुटेज भी मांगा है. गोपालगंज के डीएम को जवाब देने के लिए गुरूवार तक का वक्त दिया गया है.
गौरतलब है कि गोपालगंज के भोरे विधानसभा सीट पर JDU के सुनील कुमार सिर्फ 462 वोट से विजयी घोषित किये गये हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे भाकपा माले के जितेंद्र कुमार ने काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. भाकपा माले ने चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर पुनर्मतगणना करने की मांग की है.