ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बेगूसराय में LNMU छात्र संघ चुनाव में ABVP ने मारी बाजी, 79 में...

बेगूसराय में LNMU छात्र संघ चुनाव में ABVP ने मारी बाजी, 79 में से 54 सीट पर मिली जीत, गिरिराज सिंह ने दी बधाई

03-Dec-2019 10:26 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: बेगूसराय में ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में ABVP को 79 पदों में से 54 पर जीत मिली है. जिसके बाद से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस जीत पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.


सोमवार को देर शाम जारी परिणाम में बेगूसराय के पांच कॉलेजों के 79 पदों में से 54 पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को जीत मिली है. जीडी कॉलेज के 26 में से 21 पद, एसबीएसएस कॉलेज में 18 में से 9 पद, एपीएसएम कॉलेज बरौनी में 11 में से 11 पद, आरसीएस कॉलेज मंझौल में 11 में से 11 पद तथा एसके महिला कॉलेज में 13 में से दो पदों पर विद्यार्थी परिषद को जीत मिली है.





आरसीएस कॉलेज मंझौल एवं एपीएसएम कॉलेज बरौनी में विद्यार्थी परिषद के पूरे पैनल को जीत मिली है. एसबीएसएस कॉलेज एवं जीडी कॉलेज बेगूसराय में अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पद पर विद्यार्थी परिषद ने कब्जा किया है. चुनाव परिणाम की घोषणाा होते ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.