हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
15-Nov-2019 10:09 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सुशासन की सरकार में बिगड़ी लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सवाल उठाया है. बेगूसराय में आये दिनों हो रही हत्याओं और कई आपराधिक घटनाओं से नाराज गिरिराज ने पूछा कि आखिर इतना अपराध क्यों बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बढ़ता अपराध चिंता का विषय है.
डीआईजी से बात करेंगे गिरिराज
बेगूसराय जिले के फुलवारियां थाना इलाके में अपराधियों ने एक वकील को गोली मार दी. गिरिराज सिंह जख्मी वकील से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. जहां उन्होंने पूछा कि आखिर इतना अपराध क्यों बढ़ गया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं बढ़ते अपराध को लेकर डीआईजी और एसपी से बात करूंगा. बता दें कि इनदिनों बेगूसराय में अपराधियों ने वर्दी के टशन को फीका कर दिया है. अपराधी आये दिन पुलिसवालों को चुनौती दे रहे हैं. बृहस्पतिवार को स्वर्ण व्यवसाई से लूटपाट के दौरान ड्राइवर की हत्या के बाद आज अपराधियों ने वकील को गोली मार दी थी. जख्मी की पहचान उत्तरी के वार्ड नंबर दो के रहने वाले मोहम्मद तस्लीम के बेटे नूर मोहम्मद के रूप में हुई. जिससे मिलने गिरिराज देर शाम अस्पताल पहुंचे थे.
चहेरे भाई ने की चाकू गोदकर भाई की हत्या
जिले के डंडारी थाना इलाके के तेतरी गांव जमीं विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर इस वारदात को चचेरे भाई ने अंजाम दिया. मृतक की पहचान तेतरी गांव के रहने वाले रंजीत शर्मा के रूप में की गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.