कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
10-Jan-2024 10:52 AM
By SYED TASHIN ALI
PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां शहर के अलग -अलग इलाकों से दो लड़कियां संदिग्ध रूप से गायब हो गई। ऐसे में इन किशोरियों की गुमशुदगी पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हुई है। पुलिस प्रसाशन वजह जानने में लगी हुई है कि यह दोनों लड़कियां गुमशुदा हुई है या इसके पीछे की कहानी कुछ और है।
दरअसल, पहली घटना शहर के के.हाट थाना क्षेत्र से सामने आई। जहां पूर्णिया कॉलेज में प्रैक्टिकल का परीक्षा देने पहुंची एक लड़की संदिग्ध रूप से लापता हो गई। जबकि दूसरा मामला शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां सिल्लीगुड़ी जाने के लिए अररिया से पूर्णिया पहुंची लड़की रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। दोनों ही लड़कियों की गुमशुदगी को लेकर इनके परिजन के तरफ से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनकी बरामदगी को लेकर अब पुलिस की टीम जुटी है।
वहीं, घटना को लेकर शहर के के.हाट थाना क्षेत्र निवासी श्यामा कुमार साह ने बताया कि वे शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के सुदीन चौक छठ पोखर इलाके में रहते हैं। 9 जनवरी को उनकी बेटी प्रैक्टिकल की परीक्षा थी। जिसे देने वो घर से पूर्णिया कॉलेज पहुंची। एग्जाम खत्म होने पर जब वे बेटी को ढूंढते हुए कॉलेज पहुंचे तो वो वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
इसी क्रम में उन्हें किसी ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी का रहने वाला अमरजीत कुमार दास नामक युवक उसे अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। वहीं घटना को लेकर के.हाट थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि लापता लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की छानबीन की जा रही है। लड़की की बरामदगी को लेकर पुलिस उसके खोजबीन में जुटी है।
वहीं लड़की की गुमशुदगी से जुड़ा दूसरा मामला शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी देते हुए मो मुर्तुजा ने बताया कि वे अररिया जिले के वीरपुर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी तान्या खान (15) बीते सोमवार 8 जनवरी को अररिया के वीरपुर से चलकर पूर्णिया आई। बस स्टैंड पहुंचकर उसने पूर्णिया से सिल्लीगुड़ी चलने वाली आरती ट्रेवल्स नामक बस का टिकट लिया। हालांकि इसके बाद वो कहां गई। इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका।
उधर, परिजनों ने जबब सगे-संबंधियों यहां तक की दोस्तों को भी कॉल कर तान्या के बारे में पूछा। मगर इस बारे में किसी को कुछ मालूम नहीं। जिसके बाद वे स्थानीय सहायक खजांची थाना पहुंचे और पुलिस को समूचे घटनाक्रम की जानकारी दी। वहीं घटना के संबंध में सहायक खजांची थाना अध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि लड़की के परिजनों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।