खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
02-Oct-2021 03:57 PM
JHARKHAND: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से इलाके मेंं हड़कंप मच गया है। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाट गम्हरिया क्षेत्र की है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके के लोग भी इस वारदात से सकते में है। मृतकों में पति-पत्नी-देवर और 6 साल का मासूम शामिल है। हत्यारों ने इस दौरान 6 साल के मासूम को भी नहीं छोड़ा। घर में घुसकर एक साथ चार लोगों की हत्या के बाद लाश को खेत में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि हत्यारों को जल्द पकड़ा जाएगा।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काट कर घर के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। खेत से एक साथ चार लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। जंगल में आग की तरह यह खबर फैल गयी और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की तफ्तीश शुरू की।
मृतकों की पहचान 26 वर्षीय ओनामुनी खंडाईत, 22 वर्षीय उनकी पत्नी मानी खंडाईत, 6 साल बेटा मुगरू खंडाईत और 22 वर्षीय भाई गोबरो खंडाईत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अजय लिंडा सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले घर में घुसकर चारों की हत्या की फिर उनके शवों को खेत में ले जाकर फेंक दिया। ऐसी सूचना मिल रही है कि पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक सूचना अब तक नहीं है।