ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
31-Dec-2022 08:27 AM
PATNA : स्पाइस जेट के यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। इन यत्रियों को जाना कहीं और था पहुंच कहीं और गए। जिसके बाद इस हवाई जहाज में सवार यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, वापस से घंटों देरी से इस विमान को जहां लैंड कराना था वहां लाया गया। लेकिन, इस पुरे वाकये का असर अन्य 20 विमान पर भी पड़ा है।
दरअसल, घने कोहरे के कारण स्पाइस जेट के यात्रियों को बीते कल काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि, कम दृश्यता के कारण दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट पटना के आसमान में चार चक्कर लगाने के बाद भी यहां उतर नहीं सकी और उसे कोलकाता डायवर्ट होना पड़ा। घने कोहरे के कारण पायलट को रनवे नहीं दिख रहा था।
लिहाजा, चार चक्कर लगाने के बावजूद विमान के उतरने की स्थिति नहीं बनी और एटीसी से बात करने के बाद इस प्लेन को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि, बाद में जब आसमान साफ़ हुआ तो घंटों देरी के बाद इस विमान को पटना वापस लाया गया। इस विमान के डायवर्ट होने से कुल 250 यात्रियों की हवाई यात्रा प्रभावित हुई और उन्हें घंटों परेशानी उठानी पड़ी।
बताया जा रहा है कि, राजधानी पटना में मौसम खराब और कोहरे छाए होने के कारण लगभग 24 फ्लाइटें रेसिड्यूल हुईं। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान सबसे अधिक समस्या स्पाइस जेट के विमान को ही हुई। इनमें स्पाइसजेट की दिल्ली पटना फ्लाइट एसजी480 सात घंटे और बेंगलुरु-पटना फ्लाइट एसजी 768 दो घंटे 13 मिनट देरी से उड़ी।