कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
11-Apr-2024 03:28 PM
By First Bihar
DESK : वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड तोड़ बढ़ती जा रही है। इसे लेकर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में पुलिसकर्मियों की ड्रेस पुजारियों की तरह ही होगी। यहां तैनात सुरक्षाकर्मी गले में रुद्राक्ष, माथे पर त्रिपुंड और गेरुआ वेशभूषा में दिखाई देंगे।
दरअसल, जिस तरह मंदिर में पुलिसकर्मी तैनात होते हैं, उससे दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उनके साथ दुर्व्यवहार जैसी शिकायतें भी मिलती रही हैं। अब इस बात का संज्ञान लेते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने यह फैसला किया है कि मंदिर में पुलिसिंग की अलग व्यवस्था होनी चाहिए। जिसके लिए काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में विशेष तौर पर पुजारियों की वेश में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
वहीं, इसे लेकर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि श्रद्धालु आमतौर पर पुजारी की बातों को लोग आसानी से मान लेते हैं। इसलिए ऐसी जगहों पर पुलिसकर्मी पुजारियों की वेशभूषा में रहेंगे। उन्होंने बताया कि यहां तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को गाइड भी करेंगे कि उनको बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कहां पर ध्यान केंद्रित करना है। क्योंकि भीड़ के समय श्रद्धालु मंदिर की चकाचौंध में खो जाते हैं और उन्हें बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी नहीं हो पाते हैं।
इसके अलावा पुलिस कमिश्रनर का कहना है कि इसी भीड़भाड़ से बचने के लिए बाकायदा वीआईपी मूवमेंट के वक्त रस्सी से एक घेरा बना दिया जाएगा। इससे श्रद्धालु खुद ब खुद बिना धक्का लगे एक निश्चित दूरी पर रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि मंदिर में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की बकायदे तीन दिनों की ट्रेनिंग होगी। क्योंकि थानों पर ड्यूटी से बिल्कुल अलग मंदिर पर ड्यूटी करनी होती है।