बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
20-Jan-2023 08:15 PM
By First Bihar
RAMGARH: खबर झारखंड के रामगढ़ से है, जहां तेज गति से आ रही बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। यात्रियों से भरी बस बिहार के गया से रांची जा रही थी, इसी दौरान हादसे की शिकार हो गई। घटना काकेबार बाइपास स्थित पटेल चौक पर की है।
बताया जा रहा है कि महारानी ट्रेवल्स की बस गया से यात्रियों को लेकर रांची के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस रामगढ़ के कांके बार बाईपास स्थित पटेल चौक पर पहुंची सामने से आ रही ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना के बाद बस पर सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और जिन यात्रियों को चोट नहीं आई थी उन्हें दूसरे बसों से रांची रवाना कर दिया। हादसे के बाद एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद परिचालन को सामान्य कराया। घायल यात्रियों में ज्यादातर गया, रामगढ़ और रांची के रहने वाले बताए जा रहे हैं।