मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
22-Nov-2023 03:26 PM
By First Bihar
DESK : पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से बतौर मेंटर किनारा कर लिया है और अब वह दोबारा शाहरुख खान की केकेआर में शामिल हो गए हैं। केकेआर गंभीर का पुराना टीम है और इस टीम ने उनका पुराना नाता रहा है। गंभीर इस टीम के लिए कप्तान भी रहे हैं और उनकी कप्तानी से अच्छा प्रदर्शन भी किया है।
दरअसल, क्रिकेट जगत का एंटरटेनमेंट खेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) की तैयारी शुरू हो रही है। लेकिन, ठीक इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आज 22 नवंबर को सोशल मीडिया पर आकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जियांट्स से बतौर मेंटर इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने कोलकाता के साथ अपना नाता जोड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार, गौतम गंभीर ने शाहरुख खान के स्वामित्व वाली आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को दोबारा ज्वॉइन कर लिया है। गौतम गंभीर पहले कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को मैदान में लीड करते थे और अब वह एक बार फिर बतौर मेंटर फिर इस टीम से जुड़ गए हैं। शाहरुख खान ने गौमत गंभीर का केकेआर में जोरदार स्वागत किया है।
शाहरुख खान की ओर से बयान आया है और उन्होंने कहा कि गौतम हमेशा मेरे परिवार हिस्सा रहे हैं और अब हमारा कैप्टन वापस आ गए हैं, नए अवतार में, बतौर मेंटर, वाकई में उन्होंने केकेआर को बहुत मिस किया है और अब हम चंदू सर और गौतम गंभीर को देख रहे हैं, वो हमारी टीम में एक बार फिर दम भरेंगे और टीम में नई स्पिरिट पैदा करेंगे।