हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Jan-2022 09:15 AM
PATNA : 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने ठीक नौ बजे ध्वजारोहण किया. उनके साथ समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी समेत सांसद, मंत्री, विधायक, विधान परिषद, विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद हैं.
तिरंगा फहराने के बाद सीआईएसएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, बिहार विशेष सशस्त्र बल, एसटीएफ, होमगार्ड शहरी और होमगार्ड ग्रामीण के जवानों ने परेड किया. अलग-अलग परेड करने के बाद सभी टुकड़ियां अपने-अपने निर्धारित स्थान पर कदम से कदम मिलाकर लौट गईं.
राज्यपाल ने अपने संबोधन में बिहार के विकास की जानकारी दी. कहा कि बिहार में हरित आवरण 15 से 17 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया गया है. स्मार्ट बिजली मीटर लगाने में देश का अग्रणी प्रदेश बन गया है. पटना मेट्रो का निर्माण हो रहा है. नगर निकायों की संख्या 142 से बढ़ाकर 262 कर दी गई है. शहरी सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं. गांवों में भी बिजली, हर घर नल जल और पक्की नली-गली का काम पूरा हो गया है. शौचालय का निर्माण चल रहा है.
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 जनवरी को अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराया. साथ ही झंडा रोहन करने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
सीएम नीतीश ने कहा कि देश के वीर सपूतों को शत्-शत् नमन. आज हम सब यह प्रण करें कि देश की आजादी, एकता एवं अखण्डता को बनाए रखेंगे. हम सब मिलकर राज्य एवं देश के गौरव को बढ़ाएंगे.