ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / गंगा नदी पर बनेगा एक और पुल, घट जाएगी कई जिलों के बीच...

गंगा नदी पर बनेगा एक और पुल, घट जाएगी कई जिलों के बीच की दूरी

02-Dec-2020 03:36 PM

PATNA : बिहार के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गंगा नदी पर एक और पुल का निर्माण होने जा रहा है. पुल बन जाने से बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और समस्तीपुर से पटना आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी. बता दें कि बेगूसराय के मटिहानी-शाम्हो के बीच बनने वाला यह पुल बिहार में गंगा पर बनने वाला 15वां पुल होगा. 


केंद्र सरकार के निर्देश पर थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को पुल निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है. बताया जा रहा है कि गंगा नदी पर बनने वाला यह पुल एनएच-31 और एनएच-80 को जोड़ेगा. पुल के बन जाने से बिहार को झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा आने-जाने के लिए एक नया रास्ता उपलब्ध हो जाएगा. इस तरह से तीनों राज्यों की दूरी 76 किलोमीटर कम हो जाएगी. 


पुल बनने के बाद रांची जाने में 2 घंटे बचेगा, जबकि, मुंगेर-भागलपुर जैसे नजदीक के शहरों की दूरी भी बहुत कम हो जाएगी. पटना से बेगूसराय की दूरी साढ़े तीन घंटे में तय होगी, वहीं मुंगेर और भागलपुर से 40 मिनट के भीतर आना-जाना हो सकेगा.