ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

छात्रा के साथ गैंगरेप के विरोध में छात्र कर रहे थे विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 2 आरोपियों ने किया सरेंडर

छात्रा के साथ गैंगरेप के विरोध में छात्र कर रहे थे विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 2 आरोपियों ने किया सरेंडर

13-Dec-2019 03:09 PM

PATNA: छात्रा के साथ गैंगरेप के विरोध में कई कॉलेजों के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया है. सभी छात्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. विरोध प्रदर्शन में कई कॉलेज की छात्राएं भी शामिल हैं. छात्राओं के साथ पुलिस की नोकझोंक हुई है. 

दो आरोपियों ने किया सरेंडर

छात्रों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कंट्रोल करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया है. लाठीचार्ज में बताया जा रहा है कि कई छात्र घायल हो गए हैं. पुलिस की दबिश के कारण दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंंडर कर दिया है. सरेंडर करने वाले आरोपी मनीष और विपुल है.

कॉलेज के 4 लड़कों ने किया गैंगरेप

पटना में पदस्थापित एक अधिकारी की 20 साल की बेटी के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. पीड़िता ने इस मामले में महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता राजधानी पटना के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की स्टूडेंट हैं. एफआईआर में छात्रा ने अपने चार साथी छात्र विपुल सिंह, मनीष सिंह, अमन भूमि, अश्विनी सिंह राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. वहीं गुरुवार देर रात पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मनीष हाईकोर्ट के अधिकारी का बेटा है और वह सीएनएलयू का छात्र है. विपुल बीएन कॉलेज का छात्र है, तो आरोपी अश्विनी भी कॉलेज का स्टूडेंट है.