रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
08-Oct-2019 05:44 PM
PATNA : गांधी मैदान में आयोजित रावण वध कार्यक्रम से बीजेपी नेताओं की दूरी में बिहार की सियासत नए सिरे से सुलगा दी है। रावण दहन कार्यक्रम मैं नीतीश कुमार के बावजूद भी और बीजेपी नेताओं की दूरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सियासी गलियारे में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या वाकई बीजेपी ने सोची-समझी रणनीति के तहत नीतीश कुमार को नजरअंदाज किया है।
क्या जानबूझकर बीजेपी ने नीतीश का किया नजरअंदाज?
दशहरा कमेटी की तरफ से रावण वध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को भी आमंत्रित किया गया था। उनके अलावा पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद और पटना के स्थानीय विधायकों को भी कार्यक्रम में बुलाया गया था लेकिन बीजेपी का कोई जिलास्तरीय नेता भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचा। डिप्टी सीएम सुशील मोदी सहित अन्य नेताओं के लिए मंच पर लगी कुर्सियां खाली रह गईं। पटना साहिब के सांसद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद इस कार्यक्रम के बाद दिल्ली से पटना पहुंचने वाले हैं। रविशंकर प्रसाद ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह इस बार दशहरा नहीं मनाएंगे पटना में जलजमाव को लेकर उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहने की बात कही थी।
कांग्रेस ने बीजेपी के रवैये पर जताई आपत्ति
एक तरफ बीजेपी ने रावण वध कार्यक्रम से दूरी बनाकर नीतीश कुमार को अलग-थलग कर दिया तो वहीं नीतीश के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बीजेपी के इस रवैया पर आपत्ति जताई है। मदन मोहन झा ने कहा है कि बीजेपी नेताओं को ऐसे आयोजनों पर राजनीति से परहेज करना चाहिए। बीजेपी का कोई बड़ा नेता फिलहाल इस मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं लेकिन पार्टी के प्रवक्ता संजय टाईगर ने कहा है कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। नीतीश को लेकर बीजेपी की रणनीति चाहे जो कुछ भी हो लेकिन इतना तय है कि रावण वध कार्यक्रम को लेकर सियासत अभी और आगे बढ़ेगी।