Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब पटना एम्स में चमत्कार: 3 साल के बच्चे का लीवर कैंसर ऑपरेशन सफल, 7 घंटे की मशक्कत रंग लाई Bihar journalist pension : आपको भी उठाना है पत्रकार पेंशन योजना का लाभ, तो जानिए सरकार के नियम और शर्तें; विधानसभा में मंत्री ने सब क्लियर कर दिया Bihar Ethanol Factory : बिहार में इथेनॉल फैक्ट्रियों बंद हो गई है ....? विधानसभा में उठा मुद्दा तो जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब;सच जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से माफी मांगने की मांग; दलित विरोधी होने का लगाया आरोप Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल
18-Jan-2022 04:34 PM
SIWAN: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले जेडीयू नेता और पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह गांधी मैदान में पियक्कड सम्मेलन बुलाने जा रहे हैं. वहां जुटने वाले पियक्कडों के लिए सारा इंतजाम होगा. इयर-बीयर से लेकर देशी और विदेशी सब. श्याम बहादुर सिंह ने आज खुद इसका एलान कर दिया है. हम आपको बता दें कि श्याम बहादुर कई दफे जेडीयू के टिकट पर विधायक रह चुके हैं, हालांकि पिछला चुनाव हार गये थे. लेकिन पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल किये जाते हैं. ये वही श्याम बहादुर हैं जो रंगीला विधायक के तौर पर जानेत जाते रहे हैं.
सब इंतजाम होई
श्याम बहादुर सिंह ने सिवान स्थित अपने आवास पर आज लोगों से बात की. वहां एलान किया “हम पियक्कड सम्मेलन कराने जा रहे हैं. गांधी मैदान में. थोड़ी ठंढ़ कम हम जो जाये तब बुलायेंगे. लोगों को बुलायेंगे और जो लोग कहेंगे वह पिलायेंगे. बहुत सारा ब्रांड है. पूंजी के हिसाब से जो ठीक बैठेगा वह लोगों को पिलायेंगे. पियक्कड सम्मेलन में लोगों से पूछेंगे कि पीने वाले कितने हैं औऱ न पीने वाले कितने लोग हैं.”
दारू कभी बंद हुआ है
श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि वे मुख्यमंत्री जी से हाथ जोड़ कर आग्रह करेंगे कि थोड़ा ढीला करें. वैसे भी दारू कभी बंद हुआ है. कभी बंद नहीं हुआ है. लेकिन होम सर्विस नहीं सेल्फ सर्विस वाला व्यवस्था होना चाहिये. श्याम बहादुर बोले-इयर बीयर सब लोगों को मिलना चाहिये. विदेशी नहीं देशी भी खुलना चाहिये. गरीब आदमी विदेशी कहां से पीयेगा. उसके लिए देशी का इंतजाम होना चाहिये.
मुख्यमंत्री कोर्ट से उपर हैं क्या
श्याम बहादुर सिंह लोगों से संवाद कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि नीतीश जी तो कह रहे हैं कि शराब चालू नहीं करेंगे. श्याम बहादुर बोले-कोर्ट से उपर बाड़न का. सब जज लोग पी रहे हैं. मुख्यमंत्री जी मेरी बात नहीं मानेंगे तो फरिया लिया जायेगा. लोगों ने पूछा क्या सरकार गिर जायेगी. श्याम बहादुर बोले-वोटिंग होगा. शराब में ढील तो देना ही पडेगा. इसके लिए ही तो वे पियक्कड़ सम्मेलन कराने जा रहे हैं.
श्याम बहादुर सिंह के इन बातों का वीडियो वायरल है. हम आपको बता दें कि रंगीला विधायक के तौर पर चर्चित श्याम बहादुर शुरू से चर्चे में रहे हैं. कई दफे स्टेज पर डांस गर्ल्स के साथ उनके नाचने का वीडियो वायरल हो चुका है. तमाम विवादों के बावजूद उनकी पहचान सिवान और आस-पास के इलाकों में नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता के तौर पर होती रही है.