ब्रेकिंग न्यूज़

Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा

Home / news / गांधी मैदान में आज पहुंचेंगे 27 जिलों से 25 हजार शिक्षक , सीएम...

गांधी मैदान में आज पहुंचेंगे 27 जिलों से 25 हजार शिक्षक , सीएम नीतीश देंगे नियुक्ति पत्र

02-Nov-2023 07:30 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित एक लाख 20 हजार 336 नए शिक्षकों को आज औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इनमें से 25 हजार शिक्षक पटना के गांधी मैदान आएंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। वहीं, अन्य को उनके जिले में ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी पूरी कर ली है। 


दरअसल, नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के तहत आज पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सारण, गोपालगंज और सीवान जिले के शिक्षक गांधी मैदान आएंगे। 


मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के 27 जिलों से लगभग 25 हजार शिक्षक 602 बसों से पटना के गांधी मैदान पहुंचेंगे। शिक्षकों को निर्देश है कि अपराह्न दो बजे तक गांधी मैदान में अपनी जगह पर बैठ जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ठीक 3 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे। शिक्षकों के लेकर आने वाली बसों का गांधी मैदान में गेट नंबर चार और 10 से प्रवेश होगा। वहीं गेट नंबर एक से वीआईपी आएंगे। 


वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी कर कहा गया है कि अपने साथ कोई भी शिक्षक अभ्यर्थी सामग्री बैग, खाने का सामान, पानी का बोतल आदि लेकर गांधी मैदान में नहीं आएंगे। गांधी मैदान में पीने के पानी, शौचालय और यूरिनल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।  इसके अलावा गांधी मैदान में नवनियुक्त शिक्षकों को प्रवेश उनके औपबंधिक नियुक्ति पत्र और आधार कार्ड से ही मिलेगा। जिनके पास ये दोनों दस्तावेज नहीं होगा, उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा।