Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
09-Oct-2024 08:21 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना के गांधी मैदान का विजयादशमी के दिन रावण दहन उत्सव काफी खास होता है। 69 वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। रावण दहन को देखने के लिये पटना ही नहीं बल्कि बिहार के अलग-अलग क्षेत्र से लोग गांधी मैदान में पहुंचते हैं। इस बार भी गांधी मैदान में रावण दहन को लेकर की खास तैयारी की जा रही है। पटना और गया के विभिन्न समुदाय से जुड़े हुए कारीगर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।
दरअसल, दशहरा कमेटी के चेयरमैन कमल नोपानी ने बताया कि इस बार रावण दहन का गांधी मैदान में 69 वां वर्ष है। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतला की ऊंचाई पिछले वर्ष के तुलना में 10 फीट बढ़ाई गई है। इस बार 80 फीट का रावण होगा, 75 फीट का कुंभकरण होगा और 70 फीट का मेघनाद होगा।
कमल नोपानी ने बताया कि इस बार जो सोने की लंका तैयार की जा रही है, वह दो मंजिला बनायी जा रही है। सोने की लंका में आग लगने से पहले हनुमान जी पटना के गांधी मैदान का तीन चक्कर लगाएंगे। हनुमान जी के साथ पूरी वानर सेना रहेगी। शाम 6:30 तक रावण दहन का कार्यक्रम चलेगा। गांधी मैदान में ही अशोक वाटिका और सोने की लंका का डेमोंसट्रेशन तैयार हो रहा है। 11 अक्टूबर तक रावण समेत तीनों पुतले अपने जगह पर खड़े हो जाएंगे।
वहीं,इस बार इको फ्रेंडली पटाखे फोड़ जाएंगे और रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन होगा। सुरक्षा के भी करे प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन से लगातार बातचीत भी चल रही है। सुरक्षा घेरा भी बैरिकेडिंग करके बना दिया गया है, जिसके भीतर लोग नहीं जाएंगे। डी एरिया के बाहर ही लोग रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को भी निमंत्रित किया गया है।