ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
14-Dec-2022 09:53 PM
BAGAHA: बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गन्ना से लदे ट्रक के पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। मृतकों में 2 महिला और दो पुरुष शामिल है। ट्रक के नीचे दबकर चारों की मौत हो गयी है।
इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना रतवल-चौतरवा रोड की है। इस घटना के बाद यूपी-बिहार मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मृतकों की पहचान लाल मुन्नी देवी, नेहा कुमारी, झिनकु कुमार और लाली कुमार के रूप में हुई है।
भोज खाकर सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे तभी गन्ना से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर उन पर पलट गयी। जिसमें दबकर 4 लोगों की मौत हो गयी। जिसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पश्चिमी चंपारण के बगहा स्थित चौतरवा धनहा मुख्य मार्ग के पतिलार के समीप गन्ना लदी ट्रक पलटने से 4 लोग दब गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी है। बता दे कि गन्ना से लदे ओवरलोडेड ट्रक बगहा तिरुपति शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रही थी तभी रास्ते में पतिलार के समीप अचानक पलट जाने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी लोग श्राद्ध कर्म में से भोज खाकर अपने घर लौट रहे थे तभी अनियंत्रित गन्ना लदी हुई ट्रक भीड़ में ही पलटी मार दी जबतक लोग सोचते तबतक कई लोग दब गए । घटना के बाद इलाके में चीख़ पुकार मच गई है । मृतक सभी बांस फोड़ जाती के बताए जा रहे हैं।
मौके पर पहुंची बगहा पुलिस स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लिया। साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों के द्वारा आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के नीचे और भी लोग दबे हुए हैं। वही हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पतिलार स्थित पीएचसी पहुंचे हैं। जहां हॉस्पिटल में कर्मी भी नदारद रहे जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और डॉक्टरों के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है ।