ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / गंभीर की कोचिंग में कल से शुरू होगा पहला टेस्‍ट, कोहली और रोहित...

गंभीर की कोचिंग में कल से शुरू होगा पहला टेस्‍ट, कोहली और रोहित पर रहेगी सबकी नजरें; ऐसे फ्री में मुकबला देख पाएंगे आप

18-Sep-2024 08:11 AM

By First Bihar

DESK : दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्‍लादेश टीम रविवार को भारत पहुंची थी। इसके बाद से भारत और बांग्‍लादेश टीम इन दिनों पहले टेस्‍ट की तैयारी में जुटी हुई है। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। ऐसे में रोहित शर्मा और नजमुल हुसैन शांतो की कोशिश हर हाल में इस सीरीज को जीतने की होगी। इसके साथ ही भारतीय टीम पहली बार गंभीर की कोचिंग में पहला टेस्‍ट खेलने उतरेगी। 


जानकारी के मुताबिक बांग्‍लादेश टीम हाल ही में पाकिस्‍तान को टेस्‍ट सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप कर भारत आ रही है। ऐसे में इस टीम के हौसले बुलंद हैं। हालांकि भारतीय टीम अब तक टेस्‍ट में बांग्‍लादेश से नहीं हारी है। लेकिन, पिछले कई महीनों से भारतीय टीम ने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। इससे पहले दिलीप ट्रॉफी के मुकाबले में भी कोई बड़े प्लयेर नहीं खेल पाए। ऐसे में दोनों ही टीमों को एक दूसरे से सतर्क रहने की जरूरत है। 


बताया जा रहा है कि भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहला टेस्‍ट 19 सितंबर, गुरुवार से खेला जाएगा। भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहला टेस्‍ट चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहले टेस्‍ट का लाइव प्रसारण स्‍पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा।


उधर, भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहले टेस्‍ट की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर होगी। इसके अलावा पहले टेस्‍ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट और अन्‍य खबरें आपको दैनिक जागरण पर पढ़ने को मिलेंगी। पहले टेस्‍ट के लिए भारतीय टीम की बात करें तो रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।


जबकि टेस्‍ट सीरीज के लिए बांग्‍लादेश टीम में  नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शाकिब अल हसन, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मेहदी हसन मिराज, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिट्टन दास (विकेटकीपर), ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, सैयद खालिद अहमद, जेकर अली अनिक को शामिल किया गया है।