पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
21-Jul-2020 09:28 AM
By AJAY RAI
BUXAR : बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों को मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
ताजा मामला जिले के इटाढ़ी थाना इलाके के कुकुढ़ा गांव की है, जहां अज्ञात अपराधियों ने पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या कर दी औऱ मौके से फरार हो गए. चालक का शव पिकअप के अंदर ही बरामद किया गया है. फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना की जानकारी देते सदर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक चालक का शव गाड़ी के अंदर से बरामद किया गया है. गाड़ी के अंदर ही चालक को बेहद करीब से गोली मारकर हत्या के बाद गाड़ी लॉक कर अपराधी फरार हो गए थे. सुबह बधार की ओर निकले ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. गाड़ी के अंदर से बरामद कागजातों से पता चला है कि पिकअप संख्या यूपी 65 एचटी 5572 पर रांची से गोभी लादकर चालक बलिया के लिए चला था. इस बीच रांची से बलिया मुख्य मार्ग को छोड़कर चालक कुकुढा कैसे और क्यों गया यह अभी समझ से परे है. लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है.