ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / गड्ढे में गिरी मंत्री मुरारी गौतम की कार, ड्राइवर के सूझबूझ से बची...

गड्ढे में गिरी मंत्री मुरारी गौतम की कार, ड्राइवर के सूझबूझ से बची जान

26-Nov-2022 07:22 AM

PATNA : बिहार के पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम के साथ सड़क हादसा हुआ है। उनकी कार एक ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। दरअसल, मंत्री मुरारी गौतम एक कार्यक्रम में शामिल होने पटना से भोजपुर जिले के कोईलवर जा रहे थे। इसी दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। उनकी ट्रक की चपेट में आने से बच गई। मंत्री के ड्राइवर ने अगर सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ मंत्री कोईलवर के रास्ते में थे। बिहटा-आरा मेन रोड पर सिकंदरपुर के पास एनआईटी के पास पहुंचते ही उनकी कार गड्ढे में चली गई। जब मुरारी गौतम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे पटना से कोईलवर एक कॉलेज के इंडक्शन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जब गाड़ी बिहटा में एनआईटी के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित हो गई।



कोई बड़ा हादसा होने के पहले ही मुरारी गौतम के ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से सफारी कार को सड़क के किनारे चाट में भगा दिया, इससे गाड़ी ट्रक की चपेट में आने से बच गई। अगर ड्राइवर ने सही समय पर सुझबुझ नहीं दिखाई होती तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हालांकि मंत्री के साथ-साथ उनका ड्राइवर भी पूरी तरह सुरक्षित है। मंत्री ने तेज रफ़्तार ट्रक के ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।