मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
09-Jun-2021 11:15 AM
BETTIYAH : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से सामने आ रही है जहां गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गड्ढा करीब 8-10 फीट गहरा था और बारिश होने की वजह से उसमें पानी भर गया था. इसी दौरान चार बच्चे खेलते हुए गड्ढे में गिर गए और डूबने से चारों की मौत हो गई.
घटना गौनाहा की है. जानकारी के अनुसार, मटियरिया थाना अंतर्गत डरौल पंचायत स्थित सुनिल ईट उद्योग हरदी बेलाहवा के द्वारा ईंट निर्माण के लिए खुदवाए गए गड्ढा में एक साथ 4 बच्चे डूब कर मर गए. इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, स्थानीय लोगों में चिमनी मालिक के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने चिमनी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब बवाल काटा है.
फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. डूबने वाले बच्चों में कार्तिक कुमार पिता प्रहलाद महतो, गोविंद कुमार पिता जितेंद्र महतो, प्रिंस कुमार पिता मनोज महतो और आदित्य कुमार पिता दिनेश यादव शामिल हैं. सभी बच्चे छह से नौ वर्ष के हैं. मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.