Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
24-Dec-2024 10:36 AM
By FIRST BIHAR
RANCHI: झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के हरमू रोड स्थित आवासीय प्लॉट के उपयोग को लेकर सवाल उठाए हैं। बोर्ड का आरोप है कि इस प्लॉट का इस्तेमाल आवासीय के बजाय व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।
दरअसल, धोनी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार ने 2006 में यह प्लॉट आवंटित किया था, जिसका उपयोग केवल आवासीय उद्देश्यों के लिए होना था। हाल ही में इस प्लॉट पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर का बोर्ड लगा हुआ पाया गया है, जिससे यह संदेह पैदा हुआ है कि इसका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।
आवास बोर्ड ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अगर जांच में यह साबित होता है कि प्लॉट का नियमों के विरुद्ध उपयोग किया जा रहा है, तो बोर्ड धोनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा। बोर्ड ने सिर्फ धोनी के प्लॉट पर ही नहीं, बल्कि हरमू रोड स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय के आवासीय भूखंड के व्यावसायिक उपयोग पर भी सवाल उठाए हैं और इस मामले में पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है।
इस मामले में धोनी का अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बोर्ड की जांच के बाद ही इस मामले का आगे क्या निष्कर्ष निकलेगा। अगर धोनी दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें प्लॉट वापस करना पड़ सकता है या फिर जुर्माना देना पड़ सकता है।