ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल

Home / news / Om Prakash Chautala Death : पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन,...

Om Prakash Chautala Death : पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

20-Dec-2024 12:44 PM

By First Bihar

DESK : हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। चौटाला के निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है। ओम प्रकाश चौटाला सात बार के विधायक और पांच बार के सीएम रहे चुके हैं। इस घटना के बाद सभी नेताओं में शोक की लहर है। 


वहीं,ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे हैं। ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ था।चौटाला हरियाणा के 7वें मुख्यमंत्री रहे। उनके पिता चौधरी देवीलाल चौटाला ने हरियाणा राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बाद में देवीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारत के उप प्रधानमंत्री भी रहे। 


ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के विकास में अहम भूमिका निभाई।वो ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के बहुत बड़े प्रशंसक थे। सत्ता में रहते हुए या विपक्ष में रहते हुए भी उनकी नीतियों और भाषणों में हमेशा यह झलकता था। उन्हें हरियाणा में सबसे सक्रिय नेता के रूप में जाना जाता था। ओम प्रकाश चौटाला का निधन कार्डियेक अरेस्ट की वजह से हुआ है। ओम प्रकाश चौटाला को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान 5 अक्टूबर को देखा गया था। वह सिरसा के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे।