ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / फूड पॉइजनिंग से दुल्हन समेत 50 बीमार, 12 की हालत गंभीर; शादी समारोह...

फूड पॉइजनिंग से दुल्हन समेत 50 बीमार, 12 की हालत गंभीर; शादी समारोह में शामिल होने आए थे रिश्तेदार

27-Feb-2024 09:42 AM

By First Bihar

ARA : खबर बिहार के आरा से निकलकर सामने आ रही है। जहां आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव में शादी समारोह का खाना खाने से दुल्हन समेत लगभग पचास लोगों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद दो दर्जन से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जिसमें 12 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बीमार लोगों में शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी खुशबू सिंह,अंकुश कुमार,पूजा देवी, बसंती कुंअर,शेखर कुमार,अजीत सिंह,साक्षी सिंह,खुशी कुमारी, शकुंतला सिंह, भागमणि देवी एवं अन्य लोग शामिल हैं। बीमार लोगों को इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल लेकर आए रिश्तेदार ने बताया कि उनके रिश्तेदार अमित की बहन की शादी थी।


बताया जा रहा है कि, ये सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इसके बाद रात में सभी लोगों ने हलवाई के बनाये खाने को खाया। देर रात करीब 12 बजे से अचानक सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या चार दर्जन के पार हो गई। इसके बाद सभी लोगों को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दस लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।


उधर.बीमार अन्य लोगों का इलाज शाहपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया। वहीं दूसरी ओर उक्त रिश्तेदार ने फूड प्वाइजनिंग हो जाने के कारण सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने के बात कही है। यह पता नहीं चल सका है कि खाने का कौन सी सामग्री गड़बड़ हो गई थी, जिससे फूड पॉयजनिंग की शिकायत हुई।