Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग
02-Sep-2021 01:44 PM
VAISHALI: अब बात फर्स्ट बिहार की खबर के असर की करते हैं। फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। कल हमने वैशाली जिले के बेलसर इलाके में बाढ़ से उपजे हालात की तस्वीरें दिखाई थी। यहां के हालात को अपने चैनल के माध्यम से रखा था। फर्स्ट बिहार पर खबर प्रसारित होने के बाद सरकार की निंद खुली। जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम हरकत में आई। प्रशासन और अधिकारियों का काफिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेलसर में पहुंचा। जिसे देख ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकारियों की टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राशन और खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। इस खबर को प्रसारित करने के लिए फर्स्ट बिहार की टीम को सीओ ममता रानी सिंह ने धन्यवाद दिया।
फर्स्ट बिहार ने अपने चैनेल के माध्यम से यह दिखाया था कि कैसे यहां के लोग बाढ़ की समस्या से जुझ रहे हैं। यहां रहने वाली बुजुर्ग महिलाएं भोजन और पानी के लिए तरस रही हैं। इन तक किसी तरह की राहत नहीं पहुंची थी। इलाके में रहने वाले लोगों के घर पानी से कैसे लबालब है। कई लोग तो अपने परिवार को लेकर ऊंचे स्थानों पर अपना डेरा डाल रखे हैं लेकिन अब भी यहां कई बुजुर्ग महिलाएं बाढ़ के पानी में फंसी हुई हैं। जो दाने-दाने की मोहताज हैं और रोटी के लिए तरस रही हैं।
फर्स्ट बिहार की टीम जब इस इलाके में पहुंची तो उनकी नजर ऐसे ही कुछ बुजुर्गों पर पड़ी। हमारे संवाददाता ने उनसे बातचीत की तो बुजुर्ग महिलाएं बातचीत के क्रम में फफक फफक कर रोने लगी। महिला ने कहा कि वह कई दिनों से भूखी है उसकी पीड़ा को देखने वाला यहां कोई नहीं है। वह रोटी की मांग करने लगी जिसके बाद संवाददाता ने अपने स्तर से उनकी मदद भी की।
फर्स्ट बिहार पर खबर प्रसारित होने के बाद सरकार की निंद खुली। जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम हरकत में आई। प्रशासन और अधिकारियों का काफिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेलसर में पहुंचा। जिसे देख ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकारियों की टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राशन और खाद्य सामग्रियों का वितरण किया।
बाढ़ के पानी में फंसी बुजुर्ग महिलाओं से मिलने बेलसर की सर्किल ऑफिसर ममता रानी सिंह भी पहुंच गयी। जिसके बाद राशन और खाने पीने का सामान बाढ़ में फंसे लोगों के बीच उपलब्ध कराया गया और यह भरोसा भी दिलाया गया कि इस मुश्किल और बेबस हालात में सरकार उनके साथ है। हर जरूरी मदद उन तक आगे भी पहुंचायी जाएगी।
राशन और खाने का सामान देखकर बुजुर्ग महिला की आंखे भर आई। बुजुर्ग महिला कबूतरी देवी ने रोटी खाया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। इस दौरान बेलसर की सर्किल ऑफिसर ममता रानी सिंह ने इस खबर के प्रसारण को लेकर फर्स्ट बिहार की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सबकों को मिलकर काम करना है। मीडिया ने जिस तरह इस इलाके की हकीकत दिखाई वह काबिले तारिफ है।
इस खबर को देखने के बाद ही जिला प्रशासन को इस इलाके की बेबसी की जानकारी मिली। जिसके बाद प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामने आया। वही बुजुर्ग इंदु देवी को सरकार की तरफ से अनाज और राशन मुहैया कराया गया। बाढ़ में फंसी कबूतरी देवी खाना के लिए तरस रही थी जिससे अधिकारी ने फोन पर बात भी की और यह भरोसा दिलाया की अम्मा सब इंतजाम होगा।
वही बाढ़ पीड़ितों के हालात को देखने पहुंची बेलसर की सर्किल ऑफिसर ममता रानी सिंह ने कहा कि जो लोग भी बाढ़ में फंसे है उसे हम ट्रेस कर उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्हें मीडिया के द्वारा हुई जिसके बाद बाढ़ प्रभावितों तक राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जो लोग बाढ़ में फंसे है हमें जैसे ही जानकारी हो रही है हम उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
सीओ ममता रानी सिंह ने कहा कि आफत के समय में सबसे ज्यादा जरूरी है कि इन लोगों तक राहत पहुंचायी जाए। आगे भी यदि हमें इसकी जानकारी मिलेगी हमारी पूरी कोशिश होगी की उन तक मदद पहुंचायी जाए। बेलसर की सीओ ने इस दौरान बुजुर्ग महिला से बातचीत की। उन्होंने राशन और खाने पीने का सामान बुजुर्ग महिला को सौंपा।
वही इस खबर को प्रसारित करने के लिए फर्स्ट बिहार की टीम को सीओ ममता रानी सिंह ने धन्यवाद दिया। इस दौरान बुजुर्ग महिला से बीडीओ ने भी फोन पर बातचीत की। बीडीओ ने कहा कि अम्मा चिंता नहीं किजिए अब सब इंतजाम होगा।





