बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
12-Nov-2020 07:13 PM
PATNA: 2020 को अपना आखिरी चुनाव बताने वाले नीतीश कुमार फिर पलट गये हैं. नीतीश ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा-“मेरी बात को ठीक से सुनियेगा. ऐसा मैं हर चुनाव में बोलता रहता हूं. अंत भला तो सब भला.”
फिर पलटे नीतीश
नीतीश कुमार आज प्रेस कांफ्रेंस करने बैठे. मीडिया ने पूछा कि उन्होंने कहा था कि ये आखिरी चुनाव था. क्या इस बात पर कायम हैं. नीतीश कुमार ने कहा “वो आप लोगों ने ठीक से नहीं सुना. बात समझ गये न. हम हर अंतिम चुनावी सभा में ये बात बोलते रहे हैं. अंत भला तो सब भला. अगर देखियेगा. उसका पीछे का देखियेगा, आगे का देखियेगा. कुल मिलाकर देखियेगा. तब एक बात है.“
जाहिर है नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि ये चुनाव उनका आखिरी चुनाव नहीं था. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने पत्रकारों को वो भाषण सही से सुनने की नसीहत दे दी, जिसमें उन्होंने आखिरी चुनाव होने की बात कही थी.
क्या कहा था नीतीश ने
नीतीश कुमार ने 5 नवंबर को पूर्णिया के धमदाहा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था“आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और परसो चुनाव है. और ये मेरा अंतिम चुनाव है. अंत भला तो सब भला.“
चुनाव प्रचार खत्म होने के दिन नीतीश के इस भाषण से बिहार में भारी सियासी हंगामा खड़ा हो गया था. भाषण देकर नीतीश चुप बैठ गये थे. लेकिन उनकी पार्टी की सफाई आयी थी. जेडीयू नेताओं ने कहा था कि नीतीश राजनीति से सन्यास नहीं ले रहे हैं.