Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
03-Nov-2023 09:53 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के पूर्व सांसद एवं बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। गोपालगंज के डीएम रहे जी कृष्णैय्या की पत्नी उमा ने शीर्ष अदालत में यह याचिका दायर की थी। उसके बाद अब आज इस मामले में सुनवाई होगी। अब यदि आज सुप्रीम कोर्ट रिहाई के आदेश को गलत करार देती है तो आनंद मोहन के दोबारा जेल जाने की नौबत आ सकती है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार सुबह आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। इससे पहले 26 सितंबर को हियरिंग की तारीख थी, मगर उस दिन सुनवाई नहीं हो पाने से इसे टाल दिया गया था। उससे पहले 11 अगस्त को शीर्ष अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई थी। उस समय कोर्ट ने नीतीश सरकार से पूछ था कि आनंद मोहन के साथ कितने और दोषियों को नियमों में छूट देकर समय से पहले जेल से रिहा किया गया, जो लोकसेवकों की हत्या के दोषी थे।
वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश सरकार से इस पर एडिशनल एफिडेविट फाइल करने के निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से अदालत में जवाब दाखिल कर लिया गया होगा। अब कोर्ट इस मामले पर आगे सुनवाई करेगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है।
आपको बताते चलें कि,आनंद मोहन की रिहाई के बाद तत्कालीन डीएम जी कृष्णैय्या के परिवार वालों ने जमकर विरोध जताया था। उनकी पत्नी उमा कृष्णैय्या ने कहा था कि नीतीश सरकार ने उनके पति की हत्या के दोषी को रिहा करके उनके साथ अन्याय किया है। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया। फिर सुप्रीम कोर्ट में रिहाई के आदेश के खिलाफ याचिका फाइल की।