ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

फ़िल्मी स्टाइल में नजर आए SP, दारोगा पर तानी पिस्टल तो उड़े होश; जानिए क्या है पूरा मामला

21-Jul-2023 04:04 PM

By First Bihar

SARAN : बिहार के छपरा से एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स सरेआम पिस्तौल लेकर घूमते नजर आ रहा है। जिसके बाद जैसे ही इस बात की भनक पुलिस को लगी तो पुरे महकमे में हड़कप मच गया। इसके बाद पुलिस टीम के तरफ से सरेआम हथियार लेकर घूमने वाले इस शख्स की पड़ताल में जुट गया और इसमें जो जानकारी निकल कर सामने आई उसे सुनकर पुरे महकमे में फिर सभी लोग दंग रहे गए। 


दरअसल,  छपरा एसपी गौरव मंगला सादे लिबास पहने और कमर में पिस्टल डाले सड़को पर पुलिसिया गतिविधि जांच में निकले और छपरा मुख्यालय से खैरा थाना, गौरा ओपी के रास्ते मशरख थाना पहुंचे. इस दौरान रास्ते में जो ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी मिलते गए उनके कार्यों को देखते और निर्देश देते हुए मशरक थाना परिसर में घुस गए, और पहुंचते ही ड्यूटी पर तैनात दारोगा पर पिस्टल तान दी। जिसके बाद दारोगा ने भी अपनी पिस्टल निकाली और एसपी पर तान दी। तब एसपी ने अपना आई कार्ड दिखाया तो दारोगा ने सैल्यूट किया और एसपी से शाबासी और पुरस्कार पाया। 


वहीं, सारण एसपी ने अपने इस अन्दाज से पुलिस कर्मियों को अपराधियों से इस तरह के अचनाक हमले से बचने का बेहतरीन सीख दिया, जिसकी चर्चा सबकी जुबान पर है। सारण एसपी गौरव मंगला पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए एसपी सादी वर्दी में घूमने निकले थे। जांच के दौरान एसपी ने तीन जगहों पर पुलिसकर्मियों को मुस्तैद पाया उन्हें शाबासी दी तो कई जगह पर पुलिसकर्मियों को लापरवाह पाकर फटकार भी लगाई। इसको  लेकर एसपी गौरव मंगला ने कहा कि - यह अपराध नियंत्रण की दिशा में उठाया गया एक कदम है।