ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

BIHAR NEWS : फ़िल्मी सीन की तरह बीच सड़क पर दौड़ाकर युवक की हत्या, इलाके में हडकंप का माहौल

14-Dec-2024 01:04 PM

By First Bihar

BETTIAH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से सामने आया है। जहां गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, बेतिया में अपराधियों ने फिर हत्या के वारदात को अंजाम दिया है। यहां फिल्म सीन की तरह तीन बाइकरों से पीछा कर एक युवक को खदेड़क सड़क किनारे सुलाकर गला रेत निर्मम हत्या को अंजाम दे फरार हो गए है। पहले युवक को चाकू से गोदा गया और फिर गला रेत हत्या को अंजाम दिया गया है। यह घटना मुफ्फसील थाना अंतर्गत हरिवाटिका चौक के शिव मंदिर के समीप की है। 


बताया जा रहा है कि अपराधियों की लगभग संख्या 7 थी। सभी बाइक से पीछा कर हत्या को अंजाम दिए। मृत युवक का नाम सौरभ कुमार राव था। जो अपने जीजा भाई अनुज कुमार के साथ मोहर्रम चौक पर आया था। तभी दो बुलेट और एक अन्य बाइक पर सवार सात अपराधी वहां पहुंचे और उसपर हमला कर दिए। जिसके बाद जान बचाने के लिए दोनों युवक हरिवाटिका चौक के तरफ भागे। लेकिन बेखौफ अपराधी पीछा करने लगे। एक युवक कूदकर बस स्टैंड के तरफ भागा। सौरभ कुमार बाइक लेकर गिर पड़ा। जहां अपराधियों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसे शिव मंदिर के पास लाकर गला रेतकर हत्या करके फरार हो गए।


गौरतलब हो कि सौरव कुमार उर्फ राजा मेघालय में पोस्ट आफिस में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। विगत 6 दिसंबर को मेघालय से अपने बहन की ऑपरेशन कराने हेतु अपने गांव आया था। बहन खुशबू देवी का शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आलोका चौधरी के यहां ऑपरेशन कर पुत्र हुआ था। मृतक अपने बहनोई के भाई के साथ अस्पताल में खाना पहुंचाने के उपरांत  मुहर्रम चौक के तरफ गया हुआ था। 


वहीं बहनोई के भाई अनुज कुमार इलाज करा कर घायल अवस्था में अस्पताल से फरार है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया जीएमसीएच अस्पताल भेज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।