हत्या या आत्महत्या: मोतिहारी में गोली लगने से 50 साल के अधेड़ की मौत अब कोर्ट के चक्कर खत्म! सिर्फ एक फोन कॉल पर पाएं कानूनी मदद, जानें आसान तरीका Bihar crime news : शराबियों का विरोध करने की खौफनाक सजा! बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में मातम का महौल बिहार में इस जगह होने वाला है बड़ा बदलाव: अब सिर्फ देशी नहीं, विदेशी खाने का भी मिलेगा स्वाद! दो साल की मासूम को उठा ले गए दो नाबालिग लड़के, कमरे में बंद कर बच्ची के साथ किया गंदा काम; मुंह दबाकर ले ली जान दो साल की मासूम को उठा ले गए दो नाबालिग लड़के, कमरे में बंद कर बच्ची के साथ किया गंदा काम; मुंह दबाकर ले ली जान Bihar Health Department : बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं भी मिलेंगी, सरकार ने कर दिया एलान बिहार में दो अलग वारदातों से सनसनी: बगहा में मटकोर देखने गई नाबालिग की मिली लाश, लीची के पेड़ से लटका मिला दूसरी लड़की का शव PU छात्रसंघ चुनाव में बैलेट पेपर पर यह क्या लिख दिए स्टूडेंट, रद्द हुआ 500 से ऊपर वोट; जानिए क्या है पूरा प्लान नेपाल चुनाव: आधी रात से सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा, बॉर्डर पर निगरानी तेज; 5 मार्च को वोटिंग
20-Apr-2021 02:24 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी हुई आ रही है. राजद सुप्रीमो लालू यादव की रिहाई पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. कोरोना के कारण राजद समर्थकों के लिए यह बुरी खबर निकल कर सामने आई है. क्योंक लालू की रिहाई के लिए उन्हें फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा.
दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार के मुताबिक लालू प्रसाद यादव को रिहाई के लिए अब आने वाले रविवार तक का इंतजार करना होगा. गौरतलब हो कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड बार काउंसिल ने फैसला लिया है कि अगले 7 दिनों तक कोर्ट में किसी तरह का कार्य में एडवोकेट हिस्सा नहीं लेंगे. झारखंड बार काउंसिल के इस बड़े निर्णय के बाद सोमवार यानी 26 अप्रैल को लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए बेल बांड भरा जाएगा.
उधर लालू परिवार ने यह निर्णय लिया है कि बेल की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी राजद सुप्रीमो फिलहाल दिल्ली में ही रहेंगे. वह अभी पटना आने की स्थिति में नहीं है. लालू परिवार के करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कल देर शाम दिल्ली पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की. इस बातचीत में यह निर्णय लिया गया कि लालू यादव के स्वास्थ्य लिए फिलहाल दिल्ली एम्स ही सबसे बेस्ट जगह है, जहां उनका उपचार हो सकता है.
गौरतलब हो कि लालू कई दिनों से दिल्ली एम्स में ही भर्ती हैं और उनकी तबीयत ख़राब है. ऐसे में एक और बात निकल कर सामने आ रही है कि लल्लू दिल्ली से पटना आएंगे या नहीं ये सिर्फ परिवार पर ही नहीं बल्कि दिल्ली एम्स में इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम के सुझाव पर भी निर्भर करता है. अब राजद समर्थकों को ये देखना होगा कि दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम क्या निर्णय लेती है.
आपको बता दें कि बीते शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी. लेकिन लालू यादव बेल मिलने के बावजूद भी अभी जेल से बाहर नहीं आ सकते हैं. उनके वकील की मानें तो लालू को अभी एक सप्ताह का समय और लग सकता है. बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय ने आधी सजा पूरी करने के आधार पर लालू प्रसाद यादव को सशर्त जमानत दी है. झारखंड हाईकोर्ट के वकील आनंद वीज की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव को एक लाख के निजी मुचलके का बांड भरना होगा. साथ ही उन्हें 10 लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा. लालू अपना पासपोर्ट भी जमा करेंगे.
गौरतलब हो कि बीते 9 अप्रैल को भी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन सीबीआई ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय की मांग की गई थी. लेकिन आज उन्हें जमानत मिल गई है. आपको बता दें कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद ने जमानत के लिए आधी सजा पूरी करने का दावा करते हुए याचिका दायर की थी.