ब्रेकिंग
शराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधान

नेपाल चुनाव: आधी रात से सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा, बॉर्डर पर निगरानी तेज; 5 मार्च को वोटिंग

Nepal Election: नेपाल में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर पर्सा और बारा जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 2 से 5 मार्च तक भारत-नेपाल सीमा बंद रहेगी और त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

Nepal Election
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Nepal Election: नेपाल में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा सदस्य के आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए पर्सा जिला प्रशासन ने 2 मार्च की आधी रात से 5 मार्च की आधी रात तक भारत-नेपाल सीमा को पूर्णतः बंद करने का आदेश जारी किया है। 


इस अवधि में सीमा पर गश्त, निगरानी और जांच की व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नेपाल सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स, निर्वाचन सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं। चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए पर्सा के जिलाधिकारी भोला दहाल के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की उच्च स्तरीय टीम ने रक्सौल–वीरगंज मुख्य सीमा स्थित मैत्री पुल का सघन निरीक्षण किया। 


अधिकारियों ने सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों और प्रमुख बॉर्डर प्वाइंट्स का भी दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सीमा पर गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। सीमा बंदी के दौरान केवल मतदान के उद्देश्य से आने वाले नेपाली नागरिकों को वैध पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। सोमवार से चुनाव प्रचार भी समाप्त हो जाएगा और ‘मौन अवधि’ लागू हो जाएगी।


प्रशासन ने चुनाव के साथ-साथ होली और रमजान को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। त्योहारों के नाम पर शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करना, जबरन रंग डालना और बिना अनुमति मेला या संगीत कार्यक्रम आयोजित करना प्रतिबंधित रहेगा।


इधर, प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर मधेश प्रदेश के बारा जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकने और मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा पैदा करने के लिए नेपाली सेना ने जिले के विभिन्न हिस्सों में बख्तरबंद वाहनों के साथ गश्त शुरू कर दी है। 


मुख्य व्यापारिक केंद्रों, राजमार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की उपस्थिति बढ़ा दी गई है। बारा के चारों निर्वाचन क्षेत्रों में त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा लागू किया गया है। इसके तहत नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल संयुक्त रूप से गश्त कर रहे हैं। महत्वपूर्ण चौराहों और सीमावर्ती मार्गों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। ग्रामीण इलाकों में लगातार गश्त के माध्यम से मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता