ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

कश्मीर पर केंद्र सरकार से अलग है फारुक अब्दुल्ला की राय, कहा- आतंकी गतिविधियों के बीच पाकिस्तान से बातचीत करे भारत सरकार

कश्मीर पर केंद्र सरकार से अलग है फारुक अब्दुल्ला की राय, कहा- आतंकी गतिविधियों के बीच पाकिस्तान से बातचीत करे भारत सरकार

11-Jul-2019 02:59 PM

By 9

DESK:  जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार को आतंकियों और पाकिस्तान से बातचीत करने की नसीहत दी है. फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत सरकार को किसी भी पूर्व शर्त के बगैर पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए. बता दें कि भारत सरकार ने बिना आतंकी गतिविधि रोके पाकिस्तान से किसी भी बातचीत से इनकार किया है. 'आतंकियों और पाकिस्तान से बात करे केंद्र सरकार' कश्मीर को लेकर फारुर अब्दुल्ला की राय केंद्र सरकार की राय से बिल्कुल अलग है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर एक मसला है और इसे सुलझाना जाया चाहिए. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इसे एक मसला बताया है ऐसे में केंद्र सरकार को इस मामले में बातचीत को आगे आना चाहिए. केंद्र की एनडीए सरकार को उदाहरण देते हुए फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि जैसे अफगानिस्तान में गोलीबारी के बीच बातचीत हो रही है वैसे ही यहां पर भी भारत सरकार को पाकिस्तान से, जम्मू कश्मीर के लोगों से बातचीत करनी चाहिए. सभी पक्षों से हो बातचीत फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि इस मामले में शामिल सभी पक्षों के साथ बातचीत की जानी चाहिए जिससे किसी भी पक्ष को यह न लगे कि उसे बातचीत के दौरान हार मिली है.