बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
07-Dec-2020 07:51 AM
PATNA : 10 साल तक के बिहार पुलिस में सिपाही की नौकरी की. फर्जीवाड़ा पकड़ में आया तो आखिरकार जेल जाना पड़ा. जी हां बिहार पुलिस में एक ऐसे फर्जी सिपाही की गिरफ्तारी हुई है जो ना केवल गलत नाम बल्कि हम अपनी उम्र घटाकर पिछले 10 साल से नौकरी कर रहा था.
10 साल से सिपाही की नौकरी कर रहे शिव शंकर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस ने उसे छपरा स्थित आर्मी गांव से गिरफ्तार किया है. इसका असली नाम शिव शंकर सिंह है पर वह पिछले 10 साल से शशि शंकर सिंह के नाम से नौकरी कर रहा था. शिव शंकर सिंह की जन्म तिथि 1962 की है लेकिन वह जिस शशि शंकर सिंह के नाम पर नौकरी कर रहा था उसकी जन्मतिथि 1974 है. यानी ना केवल फर्जी नाम बल्कि अपनी उम्र को 12 साल कम करके वह पिछले 10 सालों से सिपाही की नौकरी करता रहा. उसकी पहली पोस्टिंग पटना पुलिस लाइन में हुई.
इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस मुख्यालय की तरफ से कराई गई जांच में हुआ. दरअसल सिपाही का उसके चाचा और अन्य ग्रामीणों के साथ विवाद चल रहा था. इसके बाद गांव के लोगों ने ही सिपाही शिव शंकर सिंह के खिलाफ पुलिस मुख्यालय में लिखित कंप्लेंट की. जांच के बाद उसे पहले बर्खास्त किया गया और फिर बाद में उसके खिलाफ इसी साल जुलाई महीने में केस दर्ज कराया गया था. अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. 10 साल की नौकरी में उसने 40 से 50 लाख वेतन के तौर पर उठाए हैं. इसके दो बार मैट्रिक के परीक्षा पास करने की भी जानकारी सामने आई है.