ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / news / फर्जी घोषित होने के बाद भी लेडी टीचर का बड़ा खेल, वर्षों तक...

फर्जी घोषित होने के बाद भी लेडी टीचर का बड़ा खेल, वर्षों तक लेती रही वेतन

17-Jun-2020 09:31 AM

SARAN : जिले में एक बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है. फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रही एक लेड़ी टीचर ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस्तीफा तो दे दिया, लेकिन इसके बाद भी फर्जीवाड़ा का खेल जारी रहा. स्कूल के अधिकारियों से मिलकर वर्षों  वेतन उठाती रही. 

मशरक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने मशरख थाना में आवेदन दिया जिसमें प्रखंड शिक्षिका द्वारा फर्जी घोषित होने के बाद एक पत्र देने के बाद भी पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाचार्य से मिलीभगत कर वर्षों तक सरकारी राशि वेतन के रूप में गबन करने का मामला दर्ज कराया गया. इस मामले में मसरख थाना अध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने कांड संख्या 329/ 20  दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

 मामले में दिए आवेदन में कहा गया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय जजौली में कार्यरत शिक्षिका चंदा कुमारी ने से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद भी प्रधानाचार्य संजीव कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखन पासवान की मिलीभगत से त्यागपत्र के  वर्षों तक विद्यालय में कार्यरत दिखा दिया और वेतन भुगतान प्रस्ताव जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय को भेज वेतन प्राप्त कर लिया.