ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / फंस गये सुपर 30 वाले आनंद कुमार, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार...

फंस गये सुपर 30 वाले आनंद कुमार, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

26-Nov-2019 04:53 PM

GUWAHATI : सुपर 30 के नाम पर छात्रों और अभिभावकों को बरगलाने के आरोपी आनंद कुमार पर गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 50 हजार का जुर्माना लगाया है. आनंद कुमार को आज गुवाहाटी हाईकोर्ट में उपस्थित होना था लेकिन वे लंदन में भाषण दे रहे थे. नाराज कोर्ट ने उन पर जुर्माना लगाते हुए 28 नवंबर को उन्हें फिर से कोर्ट में हाजिर होने को कहा है. 



आनंद कुमार पर गुवाहाटी हाईकोर्ट में मामला
पांच छात्रों और उनके अभिभावकों ने सुपर 30 के संचालक आनंद कुमार पर छात्रों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में मामला दायर किया है. कोर्ट ने उन्हें 26 नवंबर को हाजिर होने को कहा था. लेकिन आनंद आज कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अजय लांबा और जस्टिस ए एम बुजरबरूआ की पीठ में आज ये बताया गया कि आनंद कुमार लंदन में हैं. नाराज कोर्ट ने आनंद कुमार पर 50 हजार का जुर्माना लगाया और उसे याचिका दायर करने वाले छात्रों को हर्जाने के तौर पर देने का आदेश दिया. 


दो दिन बाद फिर हाजिर होने का आदेश
गुवाहाटी हाईकोर्ट में आज कई छात्र अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक से छात्र आनंद कुमार की असली कहानी सुनाने कोर्ट पहुंचे थे. लेकिन आनंद नहीं पहुंचे. कोर्ट ने उन्हें दो दिन बाद यानि 28 नवंबर को फिर से कोर्ट में हाजिर होने को कहा है. हालांकि इस दिन भी आनंद कुमार हाजिर होंगे या नहीं ये सवाल बना हुआ है. 


आनंद कुमार पर गंभीर आरोप
छात्रों के वकील अमित गोयल ने बताया कि IIT गुवाहाटी के छात्रों ने एक साल पहले ही गुवाहाटी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. छात्रों का आरोप था कि आनंद कुमार सुपर 30 के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. आनंद कुमार पूरे देश से छात्रों को सुपर 30 में निःशुल्क शिक्षा देने के नाम पर बुलाते हैं और अपने कोचिंग रामानुजम स्कूल ऑफ मैथेमैटिक्स में एडमिशन कराते हैं. IIT का रिजल्ट घोषित होने से पहले वे कभी नहीं बताते हैं कि कौन से छात्र उनके सुपर 30 में पढ़ रहे हैं. रिजल्ट घोषित होने के बाद वे अपने कोचिंग के छात्रों को सुपर 30 का छात्र घोषित कर फर्जीवाड़ा करते हैं. 

आनंद कुमार पर लगे आरोप गंभीर है. गौरतलब है कि उनके जीवन पर फिल्म सुपर 30 बन चुकी है. विकास बहल की इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार निभाया था.