खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
25-Jan-2020 01:47 PM
RANCHI : चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों अपनी फैमिली को खूब मिस कर रहे हैं। पिछली कई मुलाकातों के दौर में लालू से मिलने उनकी बेटी-दामाद और समधी-समधन पहुंच रहे हैं। जिनसे लालू ढ़ेर सारी परिवार की बातें कर रहे हैं। परिवार वालों से मुलाकात का सिलसिला ऐसा चल रहा है कि कुछ यूं लग रहा है कि लालू जी राजनीति से थोड़ी दूरी बना परिवार के बीच ही ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं।
आज शनिवार को मुलाकात के दिन लालू यादव की बेटी धन्नों अपनी बेटियों के साथ रांची के रिम्स पहुंची। नाना जी मिलने को लालू की नतिनी काफी उत्सुक नजर आ रही थी। वे मम्मी का हाथ पकड़े नाना जी से मिलने जा रही थी। जबकि छोटी बहन मम्मी की गोद में आराम फरमा रही थी। वहीं इस मौके पर लालू के समधी अजय यादव भी उनसे मिलने पहुंचे। इस मौके पर लालू यादव ने उन सभी से परिवार का हाल-चाल लिया। इन मुलाकातों में राजनीति की कोई जगह नहीं थी बस पारिवारिक मिलन का बोध छिपा था। लालू की बेटी पापा से मिलकर भावुक थीं।
इससे पहले इसी महीने की 11 जनवरी को भी लालू यादव ने अपने समधी-समधन से मुलाकात की थी। लालू से मिलने उनके समधी कैप्टन बीएन यादव और समधन गीता यादव पहुंचे। उसी दिन अन्य रिश्तेदार बीवी यादव भी लालू से मिले थे। लालू ने इस दौरान समधी-समधन से घर परिवार और खेत-खलिहान की ढ़ेर सारी बातें की थी। इस दिन भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
हालांकि पॉलिटिक्स के मंजे खिलाड़ी लालू यादव राजनीति से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकते भले ही इन दिनों कुछ ज्यादा उन्हें परिवार की याद सता रही है और वो इन दिनों पारिवारिक इष्ट मित्रों से मुलाकात कर रहे हैं लेकिन अब वो घड़ी नजदीक आ रही है जब लालू यादव को बिहार की पॉलिटिक्स में बड़ी भूमिका अदा करनी है । लालू भले ही जेल के अंदर हो लेकिन बिहार के विपक्ष की राजनीति की कमान उन्हीं के हाथों में होगी। चाहें सीटों के बंटवारे का मामला हो या फिर प्रत्याशियों के चयन का सभी मामलों का फैसला लालू के बिना संभव ही नहीं होगा। झारखंड चुनाव के दौरान भी लालू का ये जलवा देखने को मिला था जब रिम्स में नेताओं के जमावड़ा लगा रहता था। सभी नेता टिकट की चाहत में उनकी गणेश परिक्रमा कर रहे थे। वहीं बड़े नेता भी लालू के आशीर्वाद के बिना आगे नहीं बढ़ते थे। लालू के हस्तक्षेप से ही झारखंड के बने महागबंधन ने बड़ी सफलता हासिल की और सत्ता पर हेमंत सोरेन काबिज हुए।